लुधियाना.
पंजाब में लोहड़ी पर रिकार्ड ठंड पड़ी। नवांशहर राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया, जोकि सामान्य से सात डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को भी अति शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया है।
कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य व एक डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान सात से आठ डिग्री रहने का अनुमान है। 19 जनवरी तक राज्य में घनी धुंध पड़ने की संभावना है।
शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
नवांशहर 0.0 11.4
बठिंडा 1.6 13.4
फरीदकोट 2.0 13.0
गुरदासपुर 2.5 13.0
होशियारपुर 2.6 10.7
लुधियाना 2.6 13.4
रूपनगर 2.4 15.0
पटियाला 3.0 13.6
अमृतसर 4.1 8.1

More Stories
राजस्थान विधानसभा में 52 कर्मचारियों को पदोन्नति का बड़ा तोहफा
चंडीमंदिर में मानवता की मिसाल, अंगदान से 14 साल के बच्चे को मिला नया दिल
निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश